Skip to content
Screen Reader | Text Size >> |
/
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
विक्रमाजीत सिंह सनातन महाविद्यालय कानपुर के प्रार्थना सभागार में दिनांक 01/05/2026 को प्रातः 10:30 बजे दोनों संस्थाओं के MOU के अन्तर्गत वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर तथा योगा एसोसिएशन ऑफ उ॰प्र॰ के संयुक्त तत्वावधान में 5वीं नेशनल योगा चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया|

Published: May 2, 2026 • By VSSD Content Uploader
हमारे महाविद्यालय की माननीय प्राचार्या जी ने मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को पूरी ऊर्जा के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया | हमारे महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ अंशु सिंह सेंगर ने अपने उद्बोधन में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया| योगा एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सेक्रेटरी श्री शोभित पांडेय और उनकी टीम ने 5वीं नेशनल योगा चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया| जब कि शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन और विभागाध्यक्ष डॉ विपेन्द्र सिंह परमार ने कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया | इस कार्यक्रम के दौरान श्री महेश चंद्र झा, डॉ अमिताभ तिवारी,श्रीमती शशि रानी पाल,तथा विभाग के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे|