On the occasion of the birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay, a lecture was organized on 25.09.2025 in Kallumal Hall of Lala Hardatt Rai Boys Hostel of the college under the theme of value-based education, titled “Thoughts of Pandit Deendayal Upadhyay and the need for value-based education in nation-building”
Published: September 25, 2025
•
By VSSD Content Uploader
आज दिनांक 25/09/2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के लाला हरदत्त राय पुरुष छात्रावास के कल्लूमल हाल में मूल्य परख शिक्षा के अंतर्गत एक व्याख्यान आयोजन कराया गया जिसका शीर्षक “राष्ट्रनिर्माण में पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार और मूल्यपरक शिक्षा की आवश्यकता” था इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की उप प्राचार्य प्रो नीरू टंडन मैम द्वारा पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ हुई इसमें महाविद्यालय के छात्रावास के मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ विपेन्द्र सिंह परमार प्रो महेश चंद्र झा श्रीमती शशि रानी पाल डॉ अमिताभ तिवारी, श्री हिमांशु तिवारी डॉ राहुल त्रिवेदी डॉ देवेश शुक्ला डॉ पंकज सिंह चंदेल डॉ अनिल कुमार द्विवेदी डॉ रोहित निगम एवं महाविद्यालय के अन्य शिक्षक तथा छात्रावास के सभी छात्र उपस्थित रहे। महाविद्यालय की उप प्राचार्या नीरू मैम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को राष्ट्रवाद जोड़ते हुए मूल्य परख शिक्षा पर अपना व्याख्यान दिया । तथा छात्रावास के
छात्र मनीष शर्मा ने प.दीनदयाल जी के जीवन के मुख्य विचारों पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अन्त डॉ विपेन्द्र सिंह परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा उप प्राचार्या मैम द्वारा सभी छात्रों को चाकलेट बांटी गई ।