“Intercollegiate Essay Competition 2025” on the occasion of “Hindi Diwas” on 16th September 2025, Tuesday at 11:30 AM in Moot Court, Law Department, VSSD College, Kanpur, Topic: “Effectiveness of Hindi in the field of Law: An Analysis”
Published: September 16, 2025
•
By VSSD Content Uploader
दिनांक 16 सितंबर 2025 दिन मंगलवार समय 11:30 पर मूट कोर्ट,विधि विभाग, वी एस एस डी कालेज कानपुर में "हिंदी दिवस" के उपलक्ष्य में "अंतर महाविद्यालयी निबंध प्रतियोगिता 2025, विषय : "विधि के क्षेत्र में हिंदी की प्रभावोत्पादकता : एक विश्लेषण" पर सीएसजेएमयू कानपुर से संबद्ध विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदरणीय सी ए नीतू सिंह जी सचिव प्रबंध समिति ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि "भारत में हिंदी राजभाषा के रूप में मान्यता देने के लिए 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी देवनागरी लिपि में भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था, तभी से इस दिन को "हिंदी दिवस"के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके साहित्यिक सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व को उजागर करना है।
प्रो0विपिन चंद्र कौशिक प्राचार्य, प्रो0 नीरू टंडन ,उप प्राचार्या एवं अन्य महाविद्यालय के शिक्षक गण की उपस्थिति में प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। प्रतियोगिता में वी एस एस डी कालेज कानपुर,
ब्रह्मानंद कालेज मालरोड कानपुर,
चौधरी रामगोपाल सिंह विधि महाविद्यालय तात्या टोपे नगर कानपुर।
एस जे लॉ कॉलेज रमईपुर
डॉ जी पी आर डी पटेल विधि महाविद्यालय अरौल
बाबू सुखदेव प्रसाद वर्मा लॉ कॉलेज चकेरी, कानपुर।
गया प्रसाद विधि महाविद्यालय शिवराजपुर,
रामा यूनिवर्सिटी मंधना , के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
आर सी धीमान कार्यक्रम संयोजक ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा सह-संयोजक राजेश कुमार विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम में शिक्षक गण श्री राम बक्स , डॉ0 पी0 एन0 त्रिवेदी, प्रो0 ए0 बी0 जैसवाल, श्री ए0के0 उपाध्याय,श्री विनोद कुमार वर्मा, श्रीमती अमृता वर्मा, सुश्री काजल कुशवाहा, श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव आदि शिक्षक गण उपस्थित थे।