A karate training program for female students was launched at the college by 1090 Power Angel on September 25, 2025. The program is scheduled to continue until October 15, 2025. This useful event was organized in collaboration with the college’s 1090 Power Angel unit and the Rotary Club of Atulya Kanpur.
Published: September 25, 2025
•
By VSSD Content Uploader
दिनांक 25.09.2025 को महाविद्यालय में 1090 पावर एन्जल द्वारा छात्राओं के लिए कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15.10.2025 तक प्रस्तावित है। यह उपयोगी आयोजन महाविद्यालय 1090 पावर एन्जल इकाई एवं रोटरी क्लब अतुल्य कानपुर के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब अतुल्य कानपुर के अध्यक्ष डॉ. यतीन्द्र शुक्ल, श्री अनिल धूपर एवं श्री रितेश गुप्ता उपस्थित रहे। स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बिपिन चन्द्र कौशिक द्वारा दिया गया।
नवरात्रि के अवसर पर शक्ति उपासना के संदर्भ में उप-प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन ने यह संदेश दिया कि जैसे माँ दुर्गा ने भय और अन्याय का अंत किया, उसी प्रकार हमारी सभी पावर एन्जल सशक्त होकर एक सम्पूर्ण विश्व का निर्माण करेंगी। उन्होंने प्रशिक्षिकाओं सुश्री निधि कश्यप एवं सुश्री ज्योति का छात्राओं को सशक्त बनाने हेतु आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय 1090 पावर एन्जल इकाई की सदस्याएँ — डॉ. अनुराधा तिवारी, डॉ. संगीता चौधरी एवं डॉ. शशि रानी पाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन 1090 पावर एन्जल की प्रभारी डॉ. नीलम पाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।
अंत में छात्राओं को यह शपथ दिलाई गई —
“हमारी पहचान शक्ति, साहस और आत्मसम्मान।”
इस अवसर पर प्रशिक्षण की झलक प्रस्तुत की गई तथा शारीरिक साहस के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष बल दिया गया।