8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Published: March 8, 2026
•
By VSSD Content Uploader
इस अवसर पर जानी-मानी लोकगीत गायिका तथा भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म के संस्कारों को अपने गीतों के माध्यम से प्रसारित करने वाली सुप्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी जी का महाविद्यालय में आगमन हुआ।
कार्यक्रम में माननीय सचिव जी ने फूलों की होली के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम पूर्व प्राचार्य डॉ. श्याम बाबू गुप्ता जी के निर्देशन में अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।