16 अप्रैल, 2026 वी. एस. एस.डी. पी.जी. कॉलेज कानपुर मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन एवं जागरूकता के उद्देश्य से छात्राओं के पदयात्रा एवं मानव शृंखला निर्माण का आयोजन किया गया।
Published: April 16, 2026
•
By VSSD Content Uploader
वी एस एस डी महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा एवं मानव शृंखला का निर्माण *
कानपुर,16 अप्रैल 2026।
वी. एस. एस.डी. पी.जी. कॉलेज कानपुर में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन एवं जागरूकता के उद्देश्य से छात्राओं के पदयात्रा एवं मानव शृंखला निर्माण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की सचिव -प्रबंधतंत्र सी ए नीतू सिंह के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य प्रोफेसर नीरू टण्डन के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभारी- मिशन शक्ति प्रो जया मिश्रा के नेतृत्व में छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।पदयात्रा के माध्यम से छात्राओं ने समाज में महिलाओं के अधिकार, सम्मान एवं समान भागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया । वहीं मानव शृंखला निर्माण कर छात्राओं ने उक्त अधिनियम के प्रति अपनी Solidarity ( एकजुटता)को प्रदर्शित किया । छात्राओं ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए तथा नारी सशक्तिकरण तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने हेतु इस अधिनियम को मील का पत्थर बताया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न संकायों के शिक्षकों तथा छात्राओं का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में प्रो कविता श्रीवास्तव, डॉ प्रीति सिंह, डॉ श्वेता रानी, डॉ प्रीति जयसवाल तथा डॉ तृप्ति भूषण उपस्थित रहीं ।