Skip to content
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
वी0एस0एस0डी0 कॉलेज, कानपुर द्वारा नारी शक्ति बंदन अधिनियम- 2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आयोजित पदयात्रा दिनांक 17.04.2026 को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वी0एस0एस0डी0 कॉलेज, कानपुर द्वारा नारी शक्ति बंदन अधिनियम- 2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आयोजित पदयात्रा दिनांक 17.04.2026 को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Published: April 18, 2026 By VSSD Content Uploader
वी0एस0एस0डी0 कॉलेज, कानपुर द्वारा नारी शक्ति बंदन अधिनियम- 2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आयोजित पदयात्रा दिनांक 17.04.2026 को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में नारी चेतना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा। इस सशक्त पदयात्रा ने न केवल छात्राओं में अधिकार-बोध का संचार किया, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक दिशा प्रदान की। इस पद यात्रा के माध्यम से जन-जागरूकता के साथ नारी सशक्तिकरण एवं उक्त अधिनियम के प्रति दृढ संकल्प को साकार रूप दिया गया। आकर्षक पोस्टरी एवं प्रेरणादायी स्लोगनों ने जनसमूह के मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव डाला। महाविद्यालय की प्राचार्य, डाॅ0 नीरु टण्डन एवं एन०एस०एस० प्रभारी डॉ० विकास सिंह के मार्गदर्शन में यह पदयात्रा आयोजित की गई। छात्राओं को नारी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन का अग्रदूत बनने हेतु प्रेरित किया गया। इस आयोजन की सफलता में प्रो0 साधना रानी, प्रो0 प्रीती द्विवदेी, प्रो0 राकेष शुक्ल, डाॅ0 फातिमा आषना, श्रीमती ब्रजेष नैन्वी, डाॅ0 आकाष वर्मा, श्री दीपक कटियार, श्री आर0सी0 धीमान, डाॅ0 राम बाबू, श्री पवन अग्निहोत्री, श्री अमित कुमार कष्यप अन्य शिक्षकों एवं षिक्षणेत्तर कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा। समग्रतः यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम न होकर, जागृति, आत्मसम्मान एवं सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक प्रकाश-स्तंभ सिद्ध हुई, जिसने नारी शक्ति के गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त किया।