वीएसएसडी कॉलेज और योगा एसोसिएशन ऑफ़ यू.पी. के बीच आपसी समझौता (MoU) किया गया है। इस समझौते के माध्यम से कॉलेज के फिजिकल एजुकेशन विभाग में योग शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा तथा शोध कार्य की शुरुआत होगी।
Published: April 11, 2026
•
By VSSD Content Uploader
वीएसएसडी कॉलेज और योगा एसोसिएशन ऑफ़ यू.पी. के बीच आपसी समझौता (MoU) किया गया है। इस समझौते के माध्यम से कॉलेज के फिजिकल एजुकेशन विभाग में योग शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा तथा शोध कार्य की शुरुआत होगी।
समझौता पत्र पर वीएसएसडी कॉलेज के पदाधिकारियों और योगा एसोसिएशन ऑफ़ यू.पी. के महासचिव शोभित पांडे ने हस्ताक्षर किए।
समारोह में वीएसएसडी कॉलेज की माo सचिव, सी.ए. नीतू सिंह, प्राचार्य, डॉ. नीरू टंडन, निदेशक (सेल्फ फाइनेंस ) डॉ. अंशू सिंह सेंगर एवं फिजिकल एजुकेशन विभाग के अधिकारी, एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
योगा एसोसिएशन ऑफ़ यू.पी. के महासचिव शोभित पांडे ने बताया कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य योग के क्षेत्र में शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करना, विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना तथा योग से जुड़े कौशल विकास कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना है।
इस समझौते से कॉलेज के छात्र-छात्राओं को योग शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और वे योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक विकास कर सकेंगे। यह साझेदारी शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
*समझौते के प्रमुख बिंदु:*
- कॉलेज के फिजिकल एजुकेशन विभाग में योग शिक्षा का विस्तार
- योग पर शोध कार्यों की शुरुआत
- छात्रों को व्यावहारिक योग प्रशिक्षण
- योग से जुड़े कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन
यह समझौता कानपुर के शिक्षा जगत में योग शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।