Skip to content
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म महाविद्यालय में कलाकाष्ठादिरूप्णी दुर्गा माता के माहात्म्य पर परिचर्चा का कार्यक्रम दिनांक 18.03.2026 को आयोजित किया गया।

विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म महाविद्यालय में कलाकाष्ठादिरूप्णी दुर्गा माता के माहात्म्य पर परिचर्चा का कार्यक्रम दिनांक 18.03.2026 को आयोजित किया गया।

Published: March 18, 2026 By VSSD Content Uploader
विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म महाविद्यालय में कलाकाष्ठादिरूप्णी दुर्गा माता के माहात्म्य पर परिचर्चा की तथा विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी की वर्तमान में अशान्ति एवं युद्ध की विभीषिका से सम्पूर्ण विश्व में छाये गहन संकट से रक्षा हो सके।मुख्य अतिथि डॉ. पद्मजा वैंकटेश सुरेश निदेशक आत्मालय अकादमी, बैंगलोर से आयी भरतनाट्यम कलाकार ने निरंकुशता की इस आसुरी प्रवृत्ति के निवारण के लिये सबको अपने आत्मिक बल का प्रयोग करने का आग्रह किया। अध्यक्ष डाँ. विजयलक्ष्मी त्रिवेदी , पूर्व प्राचार्य, आचार्य नरेन्द्र देव महिला महाविद्यालय, कानपुर ने मिल कर भगवती दुर्गा माता के माहात्म्य का चिन्तन करने एवं देवी माँ के रक्षा-स्तवन का सामूहिक पाठ करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. शान्ता मुखर्जी ने वन्दे मातरम् के माध्यम से सम्पूर्ण प्रकृति के उत्कर्ष की कामना की।प्राचार्य प्रो. नीरू टण्डन ने नवरात्रि के पूर्व दिवस पर परिचर्चा के इस मंगल संकल्प की सराहना की। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. शोभा मिश्रा ने दुर्गासप्तशती के महत्वपूर्ण मन्त्रों की जनसामान्य के लिए उपादेयता पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनीता सोनकर ने धन्यवाद प्रदान किया। संचालन प्रोफेसर ओम प्रकाश मिश्र ने किया।प्रो. प्रदीप दीक्षित संयोजक संस्कृत , छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।श्रीमती मंजू मिश्रा, प्रो. जया मिश्रा, मनोज अवस्थी, आर के पाण्डेय, ए के उपाध्याय , संगीता चौधरी, प्रो. राना प्रताप, प्रो. राम तिवारी आदि उपस्थित रहे।