Skip to content
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म महाविद्यालय में दिनांक 10 फरवरी 2026 को ऑप्टिफ्लो टेक्नोलॉजीज़ द्वारा एक प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया।

विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म महाविद्यालय में दिनांक 10 फरवरी 2026 को ऑप्टिफ्लो टेक्नोलॉजीज़ द्वारा एक प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया।

Published: February 10, 2026 By VSSD Content Uploader
विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म महाविद्यालय में दिनांक 10 फरवरी 2026 को ऑप्टिफ्लो टेक्नोलॉजीज़ द्वारा एक प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम प्रातः 10:45 बजे महाविद्यालय के स्मार्ट रूम में संपन्न हुआ। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बी.सी.ए., बी.ए., एम.ए. एवं बी.कॉम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में से 57 विद्यार्थियों को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। उपलब्ध पदों में टेलीकॉलर, सेल्स एवं मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटर, ग्राफिक डिज़ाइनर, वीडियो एडिटर तथा PHP Laravel इंटर्नशिप शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, प्लेसमेंट टीम के सदस्यों की सक्रिय भूमिका के कारण संपूर्ण चयन प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। कंपनी प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के संचार कौशल, तकनीकी समझ एवं सीखने की प्रतिबद्धता की सराहना की और छात्रों के प्रदर्शन से विशेष रूप से प्रभावित दिखाई दिए। कंपनी द्वारा यह जानकारी भी दी गई कि शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों का अंतिम परिणाम 15 दिनों के भीतर घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन ने शॉर्टलिस्ट किए गए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के उपरांत कंपनी प्रतिनिधियों ने प्राचार्य से संवाद के दौरान यह भी कहा कि वे भविष्य में पुनः महाविद्यालय का भ्रमण कर भर्ती एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया के लिए सहयोग करना चाहेंगे। यह प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को रोजगार एवं व्यावसायिक कौशल से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल सिद्ध हुई।