दिनांक 20/02/2026 को VSSD College, Kanpur में टेक्निकल इनोवेटर्स क्लब द्वारा “InnovateX” कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 05/02/2026 से 20/02/2026 तक दो चरणों में आयोजित किया गया।
Published: February 20, 2026
•
By VSSD Content Uploader
कार्यक्रम के अंतर्गत BCA विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) पर आधारित PPT प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नवीन तकनीकों एवं AI के व्यावहारिक उपयोगों को दर्शाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University (CSJMU) के कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. रोबिन्स पोरवाल जी ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, उसकी उपयोगिता तथा विभिन्न AI टूल्स से परिचित कराया। विद्यार्थियों में AI के प्रति उत्सुकता को देखते हुए उन्होंने इसे रोजगारपरक बनाने के विभिन्न आयामों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित विभाग के निदेशक डॉ. अंशु सिंह सेंगर ने आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्ता पर बल देते हुए विद्यार्थियों को एक नए विज़न से परिचित कराया। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नीरू टंडन जी ने युवाओं में AI के बढ़ते रुझान की सराहना करते हुए पाठ्यक्रम में इसकी उपलब्धता को महत्वपूर्ण बताया तथा आवश्यक अध्ययन सामग्री पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर BCA विभाग के विभागाध्यक्ष ललित नारायण मिश्रा ने सभी प्रबुद्ध अतिथियों, सहायक आचार्य श्री ओम नाथ द्विवेदी, श्रीमती आकांक्षा मिश्रा, सुश्री ऋतिका चौरसिया, सुश्री भूमिका सिंह सेंगर एवं समस्त विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। Innovaters क्लब की टीम के सदस्यों — हर्षवर्धन तिवारी, निकुंब आनंद मिश्रा, तुषार सविता, पायल सोनवानी, अमित जायसवाल, धार्य द्विवेदी, कुश पाठक एवं जय मौर्य — ने उत्सुकता और समर्पण के साथ कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस प्रकार “InnovateX” कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नई दिशा एवं प्रेरणा प्रदान की।