Skip to content
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
दिनांक 18/11/2025 एवं 19/11/2025 : नशा मुक्ति कार्यक्रम अभियान

दिनांक 18/11/2025 एवं 19/11/2025 : नशा मुक्ति कार्यक्रम अभियान

Published: November 21, 2025 By VSSD Content Uploader
नशा मुक्ति कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ प्राचार्य/उप प्राचार्य जी द्वारा किया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने शराब, तंबाकू, नशे आदि के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। नशा मुक्ति कार्यक्रम अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों/कर्मचारियों/नागरिकों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाना तथा युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के यशस्वी प्राचार्य, प्रोफेसर बिपिन चंद्र कौशिक जी ने सभी को शपथ दिलाई और उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने समाज के निर्माण के लिए हाथ उठाकर शपथ को दोहराया। नशा मुक्ति शपथ “मैं शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करूंगा/करूंगी। मैं अपने परिवार, समाज और मित्रों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करूंगा/करूंगी। मैं स्वस्थ, स्वच्छ और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाऊंगा/निभाऊंगी।” इस कार्यक्रम में लगभग 60-70 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें छात्र/शिक्षक/कर्मचारी/स्थानीय नागरिक शामिल थे। इस अभियान के माध्यम से उपस्थित लोगों में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ी। प्रतिभागियों ने नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा विरोधी संदेश फैलाने का संकल्प लिया। उपरोक्त कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. विपिन चंद्र कौशिक, उपप्राचार्य प्रो. नीरू टंडन, प्रो. इंद्रमणि प्रो. आर.के. पांडे, प्रो. विकास सिंह गंगवार, प्रो. ए.बी.जायसवाल, डॉ. ए.के. उपाध्याय, डॉ सचिन जायसवाल, कार्यक्रम प्रभारी डॉ.समयदीन गुप्ता और भारी संख्या में शिक्षक/छात्र/कर्मचारी उपस्थित रहे।।