दिनांक: 18.04.2026 को विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म महाविद्यालय, नवाबगंज कानपुर में सचिव -प्रबंधतंत्र सी ए नीतू सिंह के मार्गदर्शन, प्राचार्य प्रो नीरू टंडन के निर्देशन तथा मिशन शक्ति प्रभारी प्रो जया मिश्रा के नेतृत्व में “महिला शक्ति दीवार” के निर्माण का आयोजन किया गया।
Published: April 18, 2026
•
By VSSD Content Uploader
आज विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म महाविद्यालय, नवाबगंज कानपुर में सचिव -प्रबंधतंत्र सी ए नीतू सिंह के मार्गदर्शन, प्राचार्य प्रो नीरू टंडन के निर्देशन तथा मिशन शक्ति प्रभारी प्रो जया मिश्रा के नेतृत्व में “महिला शक्ति दीवार” के निर्माण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में महिला सशक्तिकरण के मूल भावना को जागृत करना, संसद में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना, तथा समाज में महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरुक करना था । इस अवसर पर छात्राओं ने “महिला शक्ति दीवार” पर हस्ताक्षर (Signature) किए और समाज को अपनी एकजुटता दिखाई ।
प्रतिभागियों ने दीवार पर प्रेरणादायी संदेश, नारे एवं विचार लिखकर नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।छात्राओं ने विभिन्न पोस्टर तथा चित्र बनाकर इस अभियान का पुरजोर समर्थन किया ।
इस कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं सामाजिक चेतना का विकास हुआ।
यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के संदेश को प्रभावी रूप से प्रसारित करने में सफल रहा । “ महिला शक्ति दीवार “ के निर्माण में प्रो अमृता वर्मा का विशेष सहयोग रहा ।