Skip to content
Screen Reader | Text Size >> |
/
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
दिनांक 10/11/2025 सोमवार) को रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन विभाग वी.एस.एस.डी कॉलेज कानपुर द्वारा एक शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम लघु आयुध निर्माणी(SMALL ARMS FACTORY) कानपुर में आयोजित किया गया।

दिनांक 10/11/2025 सोमवार) को रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन विभाग वी.एस.एस.डी कॉलेज कानपुर द्वारा एक शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम लघु आयुध निर्माणी(SMALL ARMS FACTORY) कानपुर में आयोजित किया गया।

Published: November 10, 2025 • By VSSD Content Uploader
उपरोक्त कार्यक्रम में स्नातक पंचम सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बस द्वारा लघु आयुध निर्माणी कानपुर ले जाया गया बस द्वारा महाविद्यालय से "शैक्षिक भ्रमण हेतु प्रस्थान करने से पहले प्राचार्य "प्रोफेसर बिपिन चंद्र कौशिक जी" ने छात्र-छात्राओं को अपने ऊर्जावान उद्बोधन के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया और छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण में अनुशासन पूर्ण रहने की प्रेरणा दी तत्पश्चात बस द्वारा छात्र-छात्राओं के आयुध निर्माणी कानपुर में पहुंचने के पश्चात वहां के वरिष्ठ अधिकारी गणों ने उत्साह पूर्वक शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जिसमें वरिष्ठ अधिकारी गणों में श्री राजू शर्मा (CGM)श्री सुरेंद्रपति(GM) श्री एस. के.रस्तोगी(3WM ) श्री राजेश गुप्ता(3WM) अजय शर्मा (HR)श्री दिलीप कुमार तिवारी (JW HRD) रहे। लघु आयुध निर्माणी कानपुर के परिसर में शैक्षिक भ्रमण प्रारंभ होने से पहले कॉन्फ्रेंस रूम में वरिष्ठ अधिकारी श्री राजेश गुप्ता जी ने 30 मिनट के उद्बोधन में PPT के द्वारा छात्र-छात्राओं को लघु आयुध निर्माणी कानपुर के इतिहास एवं प्राचीन समय में भारतीय सैन्य बल एवं पुलिस द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियारों के बारे में एवं वर्तमान में उन हथियारों(LMG,SLR,CARBINE, विभिन्न प्रकार की राइफल, PISTAL, मशीन गन) के नवीनीकरण के संदर्भ में "मेक इन इंडिया" के अंतर्गत जो नई-नई तकनीकी लघु आयुध निर्माणी कानपुर द्वारा प्रयोग की जा रही है उनके विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी तत्पश्चात वरिष्ठ अधिकारी गण श्री एस कें रस्तोगी एवं श्री अजय शर्मा जी ने सभी छात्र/ छात्राओं एवं शिक्षकों को नवीन हथियारों के संदर्भ में लघु आयुध निर्माणी के विभिन्न परिक्षेत्र में ले जाकर भौतिक रूप से अवगत कराया और आधुनिक परिवेश में नए प्रकार के हथियारों का निर्माण किस प्रकार हो रहा है इस विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। शैक्षिक भ्रमण के पश्चात महाविद्यालय में वापस आने के बाद विभाग में उपप्राचार्य "प्रोफेसर नीरू टंडन जी" ने छात्र-छात्राओं से शैक्षिक भ्रमण के संदर्भ में अनुभव साझा किया एवं छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के दौरान जो भी अनुभव प्राप्त हुए हो उनको लिपिबद्ध करने का सुझाव दियाl विभाग द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के कार्यक्रम में विभागीय सहयोगी शिक्षक डॉ संगीता चौधरी एवं डॉक्टर समयदीन गुप्ता ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया, विभाग द्वारा आयोजित शैक्षिक भ्रमण के दौरान विभागीय शिक्षकों द्वारा स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री कानपुर के वरिष्ठ पदाधिकारी गणों को महाविद्यालय की शताब्दी वर्ष की मैगजीन भेंट की गई =डॉ राम तिवारी विभागाध्यक्ष , रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग, वी.एस.एस.डी कॉलेज कानपुर