दिनांक 06 नवम्बर 2025 को राजनीति विज्ञान विभाग एवं मिशन शक्ति वी.एस.एस.डी. कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में “महिला सशक्तिकरण के सन्दर्भ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की सफलता और चुनौतियाँ” विषय पर छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
Published: November 6, 2025
•
By VSSD Content Uploader
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. इंद्रमणि जी ने किया। कॉलेज के यशस्वी प्राचार्य प्रो. बिपिन चन्द्र कौशिक जी ने अशीर्वचन में नारी सशक्तिकरण के विविध आयामों को विस्तार से रेखांकित करते हुए बताया कि अधिकार स्वावलंबन के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन हमें अधिकारों की नकारात्मक अवधारणा पर नहीं बल्कि अपने कर्तव्य भाव से प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए। वहीं कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर एवं मिशन शक्ति वी.एस.एस.डी. कॉलेज की प्रभारी प्रो. जया मिश्रा जी द्वारा किया गयाA जिसमें उन्होंने बताया कि स्त्री पैदा तो पुरुषों के समान ही होती है किन्तु पितृसत्तात्मक ढांचे के द्वारा उसे स्त्री बनाई जाती है। स्त्री सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि स्त्री का मनोबल बढ़ाया जाए क्योंकि मन मानसिक की आंतरिक मजबूती बहुत आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने उत्साह के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर अपने शोध पत्रों का वाचन किया। कार्यक्रम के समन्वयक राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नमन् श्रीवास्तव जी रहे। मंच संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य एवं कार्यक्रम के सह प्रवर्तक श्री सचिन जायसवाल जी ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रो. उमेश चन्द्र यादव, प्रो. आनन्द शुक्ला, श्रीमती मंजुलता द्विवेदी, प्रो. आकांक्षा वर्मा, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. श्वेता रानी, डॉ. प्रीति सिंह आदि गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे।