Skip to content
Screen Reader | Text Size >> |
/
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
कानपुर, 05 सितम्बर 2026 को  कानपुर के प्रतिष्ठित एवं 105 वर्ष पुराने वी.एस.एस.डी. कॉलेज, नवाबगंज, कानपुर  के गौरवशाली इतिहास और शैक्षणिक विरासत को नई ऊंचाइयों से जोड़ने के उद्देश्य से गठित वी.एस.एस.डी. कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन की प्रथम बैठक प्रार्थना कक्ष हॉल में आयोजित हुई।

कानपुर, 05 सितम्बर 2026 को कानपुर के प्रतिष्ठित एवं 105 वर्ष पुराने वी.एस.एस.डी. कॉलेज, नवाबगंज, कानपुर के गौरवशाली इतिहास और शैक्षणिक विरासत को नई ऊंचाइयों से जोड़ने के उद्देश्य से गठित वी.एस.एस.डी. कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन की प्रथम बैठक प्रार्थना कक्ष हॉल में आयोजित हुई।

Published: September 5, 2026 By VSSD Content Uploader
बैठक में पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संस्थान के विकास में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया। एलुमनाई एसोसिएशन को पूर्व छात्रों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। वर्तमान में 6 संरक्षक सदस्य, 41 आजीवन सदस्य तथा वार्षिक सदस्यों को मिलाकर लगभग 150 पूर्व छात्र एसोसिएशन से जुड़ चुके हैं। आने वाले समय में देश-विदेश में कार्यरत अधिक से अधिक पूर्व छात्रों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि देश-प्रदेश तथा विदेशों में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे पूर्व छात्रों को एक मजबूत मंच से जोड़ा जाए, ताकि उनके अनुभव, विशेषज्ञता और संपर्क का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों तथा महाविद्यालय के विकास को मिल सके। बैठक को संबोधित करते हुए एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कानपुर के पूर्व सांसद श्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि वी.एस.एस.डी. कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि कानपुर की गौरवशाली शैक्षणिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त करने वाले हजारों छात्र आज प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, व्यवसाय, कानून, राजनीति, विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों में देश-समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एलुमनाई एसोसिएशन का उद्देश्य पूर्व छात्रों की सामूहिक शक्ति को संस्थान की प्रगति से जोड़ना है। पूर्व छात्रों के अनुभव और विशेषज्ञता से वर्तमान विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, रोजगार, प्रशिक्षण और करियर के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं। एसोसिएशन के सचिव सी.ए. श्री सुधीन्द्र जैन ने कहा कि एलुमनाई एसोसिएशन को सक्रिय एवं परिणामोन्मुख मंच के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पूर्व छात्रों का डेटाबेस तैयार करने, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्रों को जोड़ने तथा नियमित संवाद एवं कार्यक्रम आयोजित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन, इंटर्नशिप, रोजगार के अवसर, विशेषज्ञ व्याख्यान, उद्योगों से जुड़ाव एवं मेंटरशिप कार्यक्रम शुरू करने की योजना है। कॉलेज की सचिव एवं भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष C.A. नीतू सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के पूर्व छात्र इसकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनका अनुभव और सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत है। कॉलेज प्रशासन एलुमनाई एसोसिएशन के साथ मिलकर विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक एवं व्यावसायिक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने का प्रयास करेगा। कार्यक्रम समन्वयक श्री श्याम बाबू गुप्त ने बताया कि बैठक में एलुमनाई एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। महाविद्यालय के विकास में पूर्व छात्रों के सहयोग और सहभागिता के लिए अलग-अलग स्तर पर योजनाएं तैयार की जाएंगी। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय देश-विदेश में कार्यरत अधिक से अधिक पूर्व छात्रों को एलुमनाई एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा। विद्यार्थियों के लिए मेंटॉरशिप एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम विकसित किए जाएंगे। इंटर्नशिप, रोजगार एवं उद्योग से जुड़ाव के अवसर बढ़ाए जाएंगे। सफल पूर्व छात्रों के विशेषज्ञ व्याख्यान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाविद्यालय के विकास के लिए पूर्व छात्रों के सुझाव एवं सहयोग को व्यवस्थित रूप से जोड़ा जाएगा। एलुमनाई एसोसिएशन की गतिविधियों को नियमित एवं दीर्घकालिक स्वरूप देने के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक के अंत में सभी उपस्थित पूर्व छात्रों ने वी.एस.एस.डी. कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने तथा संस्थान की आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से एसोसिएशन के संरक्षक सदस्य C.A. वीरेंद्र जीत सिंह, अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री सत्यदेव पचौरी, राजकुमार लोहिया, श्रीमती नीतू सिंह, विधायक नीलिमा कटियार, अरुण पाठक, डॉ अंशुल सिंह सेंगर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विजय कपूर, डॉ. दिवाकर मिश्रा, सी.ए. सचिव श्री सुधीन्द्र जैन, श्री श्याम बाबू गुप्त — कार्यक्रम समन्वयक, डॉ. नीरू टंडन — प्राचार्य, वी.एस.एस.डी. कॉलेज तथा अन्य पूर्व छात्र एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।