उत्त्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज एवं अन्य कैरियर उन्मुखी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली संस्था उत्कर्ष अकेडमी स्वरूप नगर कानपुर के साथ रक्षा एवं स्ट्रैटैजिक अध्ययन विभाग वी.एस.एस डी कॉलेज कानपुर ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के कैरियर के हितार्थ एम.ओ.यू. पर दिनांक 30.05.2026 को हस्ताक्षर किए गए।
Published: May 30, 2026
•
By VSSD Content Uploader
इस एम.ओ.यू. के माध्यम से वी.एस.एस.डी कॉलेज कानपुर के विद्यार्थियों के शिक्षण, व्यवसायिक प्रशिक्षण और आधुनिक नवाचारों से युक्त करने के क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० नीरू टंडन जी के सानिध्य में रक्षा एवं स्ट्रैटैजिक अध्ययन विभाग ने छात्रों के कैरियर उन्मुखी विकास के लिए समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर किए। इस संस्थान के साथ आपसी समझौतों से महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं, शोध, नवाचार रोजगार परक तैयारी करने के लिए संसाधन, मार्गदर्शन एवं तकनीकी ज्ञान का लाभ ले सकेंगे। उपरोक्त समझौता पत्रों (एम.ओ.यू.) पर वी.एस.एस.डी कॉलेज कानपुर की तरफ से प्राचार्य प्रो0 नीरू टंडन जी एवं विभागाध्यक्ष, डॉ राम तिवारी, रक्षा एवं स्ट्रैटैजिक अध्ययन विभाग ने हस्ताक्षर किए तथा उत्कर्ष अकेडमी स्वरूप नगर कानपुर के पक्ष से डायरेक्टर श्रीमती अलका दीक्षित जी ने हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थानों के साथ यह एम.ओ.यू. अगले तीन वर्षों तक के लिए किया गया है। इस एम.ओ.यू. करने के अवसर पर डॉ0 अंशू सिंह सेंगर, निदेशक, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम कोर्स वी.एस.एस.डी कॉलेज कानपुर एवं सी.ई.ओ उत्कर्ष अकेडमी श्री नीरज शुक्ला भी उपस्थित रहे।