Skip to content
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग वी. एस.एस. डी. कॉलेज कानपुर द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन दिनांक 11.10.2025 को किया गया। जिसका मुख्य विषय “निशस्त्रीकरण एवं विश्व शांति” था।

रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग वी. एस.एस. डी. कॉलेज कानपुर द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन दिनांक 11.10.2025 को किया गया। जिसका मुख्य विषय “निशस्त्रीकरण एवं विश्व शांति” था।

Published: October 11, 2025 By VSSD Content Uploader
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग वी.एस.एस.डी महाविद्यालय कॉलेज कानपुर के भूतपूर्व छात्र प्रोफेसर डी.सी. कटियार, अध्यक्ष, रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग, पी.पी.एन कॉलेज कानपुर थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर बिपिन चंद्र कौशिक जी, उप-प्राचार्य प्रोफेसर नीरू टंडन जी, मुख्य वक्ता प्रोफेसर डीसी कटियार जी एवं विभागीय शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। उपरोक्त व्याख्यान में प्राचार्य जी एवं उपप्राचार्य जी ने भी व्याख्यान के मुख्य विषय पर सारगर्भित अभिव्यक्ति दी एवं छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वचन प्रदान किया, तत्पश्चात मुख्य वक्ता ने विश्व की बदलती परिस्थितियों में निशस्त्रीकरण विश्व की शांति हेतु कितनी आवश्यक है। इस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को गहनतम जानकारी दी, कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ समयदीन गुप्ता के द्वारा किया गया। डॉ राम तिवारी, विभाग प्रभारी, रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग वी.एस.एस.डी कॉलेज कानपुर।