वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आज दिनांक 26 /10/2026 को प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन सिंहपुर कछार, कल्याणपुर, कानपुर में किया गया।
Published: October 28, 2026
•
By VSSD Content Uploader
आदरणीय प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन के निर्देशन में शिविर का शुभारंभ विधि विभाग के विभागाध्यक्ष श्री ए.के. उपाध्याय जी के द्वारा हुआ। इस शिविर में NSS के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास सिंह जी की महत्वपूर्ण भूमिका एवं नेतृत्व रहा। उनके मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने शिविर की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था।
शिविर में डॉ. समयदीन गुप्ता जी एवं श्री सुनील कुमार गुप्ता जी भी स्वयंसेवकों के साथ उपस्थित रहे और शिविर की गतिविधियों में सहभागिता की।
शिविर के प्रथम चरण में स्वयंसेवकों ने सिंहपुर कछार स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व को समझाया गया। स्वयंसेवकों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक कर्तव्य भी है।
शिविर के दूसरे चरण में स्वयंसेवक गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
डॉ. विकास सिंह जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों को समाज सेवा, स्वच्छता तथा जनजागरूकता के महत्व को समझने का अवसर मिला। डॉ. समयदीन गुप्ता एवं श्री सुनील कुमार गुप्ता की उपस्थिति ने भी शिविर को महत्वपूर्ण बनाया।