दिनांक 09/09/2026 को वी.एस.एस.डी. कॉलेज नवाबगंज, कानपुर के अर्थशास्त्र के परास्नातक एवं स्नातक छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के हैंडलूम एवं टेक्सटाइल मंत्रालय के द्वारा जुपिटर भवन इंदिरा गांधी प्रेक्षागृह लखनऊ में आयोजित यूपी टेक्स्-2026 कार्यक्रम में भाग लिया
Published: September 9, 2026
•
By VSSD Content Uploader
महाविद्यालय के अर्थ शास्त्र विभाग के छात्रों ने यूपी टेक्स 2026 कार्यक्रम में भाग लेकर रोजगार परक कार्यक्रमों का ज्ञान वर्धन लेते हुए भविष्य के स्व रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की अनुदानित योजनाएं की जानकारी प्राप्त की
उत्तर प्रदेश सरकार की अनुदानित स्टार्टअप योजनाओं के द्वारा छात्रों को रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध होने की जानकारी से छात्र लाभान्वित हुए यूपी टेक्स कार्यक्रम में अर्थ शास्त्र विभाग प्रभारी मंजू लता द्विवेदी एवं कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर जया मिश्रा छात्रों के साथ लखनऊ गई एवं छात्रों को स्व रोजगार के लाभदायक मार्गदर्शन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया