वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर में हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एन. एस. एस. , एन. सी. सी .एवं रोवर्स-रेंजर्स द्वारा दिनांक 13.08.2026 को महाविद्यालय परिसर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
Published: August 13, 2026
•
By VSSD Content Uploader
वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर में हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एन. एस. एस. , एन. सी. सी .एवं रोवर्स-रेंजर्स द्वारा दिनांक 13.08.2026 को महाविद्यालय परिसर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन ने तिरंगा झंडा 🇮🇳 दिखाकर रवाना किया। हर घर तिरंगा अभियान का सयोजन एवं क्रियान्वयन डॉ. विकास सिंह (NSS) ने किया । रैली में कैप्टन संदीप कुमार सिंह(NCC) ,एवं देव कुमार ओझा (रोवर लीडर) ने सक्रिय रूप से सहभाग किया ।
रैली में एन.सी.सी., एन.एस.एस. तथा रेंजर्स - रेंजर्स के
स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता से जुड़े नारों के माध्यम से नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षकगण, स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। रैली ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का संदेश प्रसारित किया।
उक्त अभियान को सफल बनाने में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष योगदान देने हेतु आप सभी को धन्यवाद 🙏