Skip to content
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर के विधि विभाग में बी.ए. एलएल.बी. एवं एलएल.बी. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 08.08.2026 को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विधि विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, उपलब्ध अवसरों एवं विधि शिक्षा के विभिन्न आयामों से परिचित कराना रहा।

वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर के विधि विभाग में बी.ए. एलएल.बी. एवं एलएल.बी. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 08.08.2026 को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विधि विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, उपलब्ध अवसरों एवं विधि शिक्षा के विभिन्न आयामों से परिचित कराना रहा।

Published: August 8, 2026 By VSSD Content Uploader
माननीय सचिव, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट, सीए नीतू सिंह जी के सतत मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से वी.एस.एस.डी. कॉलेज निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है। उनके प्रोत्साहन से महाविद्यालय में विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर के विधि विभाग में बी.ए. एलएल.बी. एवं एलएल.बी. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विधि विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, उपलब्ध अवसरों एवं विधि शिक्षा के विभिन्न आयामों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। दीप प्रज्ज्वलन जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन के सी.ई.ओ. श्री जे.एन. गुप्ता, प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन, विधि विभाग के प्रभारी प्रो. आर.के. पाण्डेय, बी.ए. एलएल.बी. की संयोजक डॉ. तृप्ति भूषण, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री यतीन्द्र शुक्ला एवं निदेशक डॉ. उपेन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधि का क्षेत्र समाज सेवा और न्याय का क्षेत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं परिश्रम के साथ अपने निर्धारित लक्ष्यों की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विधि विभाग के प्रभारी प्रो. आर.के. पाण्डेय जी ने उपस्थित अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए विधि विभाग की उपलब्धियों एवं पाठ्यक्रम की जानकारी साझा की। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री यतीन्द्र शुक्ला जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वकालत के पेशे में सत्यनिष्ठा, नैतिकता एवं मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं कौशल के निरंतर विकास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान लीगल जर्नलिज्म विषयक सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रमाण-पत्र प्राचार्या, जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन के सी.ई.ओ. श्री जे.एन. गुप्ता एवं निदेशक डॉ. उपेन्द्र पाण्डेय द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर अतिथियों ने कानून और पत्रकारिता के परस्पर संबंध एवं विद्यार्थियों के लिए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ निष्पक्ष एवं तथ्यपरक लेखन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंजली राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंशु सिंह सेंगर, डायरेक्टर सेल्फ फाइनेंस, प्रो. राम बक्स, प्रो. पी.एन. त्रिवेदी, श्री ए.के. उपाध्याय, श्री विनोद वर्मा, डॉ. प्रतिमा चतुर्वेदी, डॉ. रुचि मौर्य सहित महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापकगण, विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण तथा बी.ए. एलएल.बी. एवं एलएल.बी. प्रथम वर्ष के समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विधि शिक्षा, व्यावसायिक नैतिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल रहा।