Skip to content
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
सीएसजेएम विश्वविद्यालय द्वारा संचालित नशामुक्ति अभियान पखवाड़े के अंतर्गत दिनांक 05 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर के प्रार्थना हॉल में एक प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया।

सीएसजेएम विश्वविद्यालय द्वारा संचालित नशामुक्ति अभियान पखवाड़े के अंतर्गत दिनांक 05 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर के प्रार्थना हॉल में एक प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया।

Published: August 5, 2026 By VSSD Content Uploader
महाविद्यालय की महासचिव सीए नीतू सिंह जी के मार्गदर्शन एवं प्राचार्या प्रोफेसर नीरू टंडन जी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। नाटक का शीर्षक “जागो युवा, नशा भगाओ” था। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से नशामुक्त जीवन का संदेश दिया तथा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण का आह्वान किया। नाटक में प्रमुख कलाकारों के रूप में फलक सिद्दीकी, साहिल वर्मा एवं अनुराग ठाकुर ने उत्कृष्ट अभिनय प्रस्तुत किया, जिनकी उपस्थित की सभी दर्शकों ने सराहना की। इस अवसर पर प्रार्थना हॉल में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे और सभी ने नाटक का आनंद लेते हुए इसके संदेश को आत्मसात किया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. कविता श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया तथा नाटक का निर्देशन डॉ. प्रीति सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की दर्शक दीर्घा में उप सयोंजक डॉ. संजीव कुमार सिंह एवम डॉ. ललित नारायण मिश्रा, मिशन शक्ति संयोजिका, प्रोफेसर जया मिश्रा, हेल्प लाइन १०९० की संयोजिका, डॉ. नीलम पाल, डॉ. अनुराधा तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. काजल कुशवाहा, ऋतिका चौरसिया, डॉ. शालिनी द्विवेदी, प्रोफेसर आशीष सिंह, प्रोफेसर नंदलाल, नशामुक्ति अभियान के संयोजक डॉ. समयादीन गुप्ता, डॉ. रिचा राठौर, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. दीप राठौर सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सोशल मीडिया कवरेज का दायित्व डॉ. काजल कुशवाहा संग उनकी कोर टीम ने सफलतापूर्वक निभाया । कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्राचार्या नीरू टंडन द्वारा प्रेरक संदेश दिया गया कि “नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ, सफल एवं समृद्ध जीवन की वास्तविक पहचान है। यदि युवा वर्ग नशे से दूर रहेगा, तभी एक सशक्त, जागरूक और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।” सभी उपस्थितजनों ने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।