वीएसएसडी कॉलेज कानपुर के बीपीएड/एमपीएड विभाग द्वारा बीपीएड एमपीएड विभाग के पूर्व छात्रों के लिए आयोजित दो दिवसीय ‘पुनर्मिलन’ एल्युमिनी स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया गया।
Published: April 26, 2026
•
By VSSD Content Uploader
आज वीएसएसडी कॉलेज कानपुर के बीपीएड/एमपीएड विभाग द्वारा बीपीएड एमपीएड विभाग के पूर्व छात्रों के लिए आयोजित दो दिवसीय 'पुनर्मिलन' एल्युमिनी स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम का आयोजन बहुत शानदार ढंग से कराया गया। इस कार्यक्रम में बीपीएड एमपीएड के लगभग 100 पुरातन छात्रों ने भाग लिया जिसमें निम्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए, क्रिकेट, बैडमिंटन वालीबाल,कैम्प फायर, सांस्कृतिक संध्या आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व छात्रों ने प्रतिकूल मौसम में भी काफी उर्जा के साथ भाग लिया।