Skip to content
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
दिनांक 28.03.2026 शनिवार को वी. एस. एस. डी. कॉलेज कानपुर के अर्थशास्त्र विभाग के एम.ए. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के अनुपालन में पनकी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पैकेजिंग ब्रास प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया।

दिनांक 28.03.2026 शनिवार को वी. एस. एस. डी. कॉलेज कानपुर के अर्थशास्त्र विभाग के एम.ए. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के अनुपालन में पनकी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पैकेजिंग ब्रास प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया।

Published: March 28, 2026 By VSSD Content Uploader
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नीरू टंडन एवं अन्य विभाग प्रभारी एवं शिक्षकों ने झंडा दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया। औद्योगिक इकाई के निदेशक सान्या भाटिया एवं प्रियांश भाटिया द्वारा पैकेजिंग उद्योग की मशीनरी, रॉ मैटेरियल, निर्माण प्रक्रिया एवं समस्याओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी छात्रों को दी गई तथा छात्रों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। छात्रों ने औद्योगिक इकाई के अंदर चल रही निर्माण प्रक्रिया को बिंदुवार देखा एवं समझा। भारत वर्ष में पैकेजिंग उद्योग पर अन्य उद्योगों की निर्भरता एवं उसके महत्व के बारे में बताया गया। वर्तमान में खान-पान सामग्री उद्योग, दवा उद्योग, ई-कॉमर्स आदि की सफलता के लिए पैकिंग सामग्री एक आवश्यक एवं अनिवार्य घटक है। देश के औद्योगिक विकास के लिए पैकेजिंग उद्योग हेतु आवश्यक रॉ मैटेरियल जैसे पेपर एवं प्लास्टिक आदि की बढ़ती मांग पर चर्चा की गई। भ्रमण कार्यक्रम में छात्रों के साथ विभाग प्रभारी मंजू लता द्विवेदी, संकाय सदस्य प्रो. जया मिश्रा, प्रो. उमेश यादव एवं तृप्ति भूषण ने सहभागिता की तथा पैकेजिंग उद्योग का देश के औद्योगिक विकास एवं उन्नति में महत्व बताया। औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम छात्रों को व्यावहारिक एवं नवीन शैक्षिक ज्ञान प्रदान करने में अत्यंत लाभकारी एवं सफल रहा।