Skip to content
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
संवाद पीठ (STATE LEVEL YOUTH PARLIAMENT), 28–29 January, 2026 स्थान – विक्रमजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर

संवाद पीठ (STATE LEVEL YOUTH PARLIAMENT), 28–29 January, 2026 स्थान – विक्रमजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर

Published: January 29, 2026 By VSSD Content Uploader
आयोजन की अध्यक्षता – माननीय सचिव प्रबन्ध समिति श्रीमती नीतू सिंह जी एवं प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन जी की अनुमति के उपरांत रक्षा एवं स्ट्रैटजिक अध्ययन विभाग (Defence & Strategic Studies), वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर द्वारा दो दिवसीय “संवाद पीठ” नामक छात्र संसद का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 115 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य विषय – “YOUTH PERSPECTIVE ON CAA: BALANCING NATIONAL SECURITY AND CONSTITUTIONAL MORALITY AMID THE CHALLENGE OF ILLEGAL IMMIGRATION” पर संसदीय परिवेश में पक्ष एवं विपक्ष में सार्थक रूप से अपने विचार प्रस्तुत किए। दिनांक 27-01-2026 को प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन जी के सान्निध्य में प्रदेश स्तरीय संवाद पीठ कार्यक्रम के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के संवाददाताओं ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए इसकी सराहना की। ________________________________________ प्रथम दिवस (28 जनवरी, 2026) दिनांक 28-01-2026 को प्रातः 11:00 बजे कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि: • मेजर जनरल अशोक कुमार (Director General, CENJOWS, नई दिल्ली) – ऑनलाइन संबोधन • कर्नल संदीप शर्मा (Administrative Command Station Headquarters, कानपुर) • प्रो. आर.के. द्विवेदी (Director, CDC, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर) • अध्यक्षता: श्री वीरेंद्रजीत सिंह जी कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थापक राय बहादुर विक्रमाजीत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन जी ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. राम तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि मेजर जनरल अशोक कुमार ने अपने ऑनलाइन संबोधन में विषय को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कर्नल संदीप शर्मा ने CAA के राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंध पर विस्तृत प्रकाश डाला। ________________________________________ तकनीकी सत्र संवाद पीठ के अंतर्गत दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। निर्णायक मंडल में शामिल थे: • प्रो. विनोद शंकर त्रिपाठी • डॉ. अल्का दीक्षित • डॉ. ब्रजेश सिंह भदौरिया • श्री मोहित पाण्डेय (वरिष्ठ अधिवक्ता) • श्री रत्नेश शुक्ला • श्री सचिन गौतम (वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद) ________________________________________ द्वितीय दिवस (29 जनवरी, 2026) दिनांक 29-01-2026 को 12:00 बजे शून्य सत्र प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि (ऑनलाइन): • श्री राज मिश्रा (Mayor, Belling Borough, London) • कर्नल नीरज नैथानी विशिष्ट अतिथि: • श्री राकेश मिश्रा (कुल सचिव, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर) • स्टीफन पी.डी. (CEO, IDEFS, कानपुर कैंट) समापन सत्र में निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार: • सर्वश्रेष्ठ 4 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। • श्रेष्ठ 15 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। • सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। ________________________________________ कार्यक्रम संचालन एवं संयोजन कार्यक्रम संयोजक: डॉ. राम तिवारी (विभागाध्यक्ष, रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग) सह संयोजक: • डॉ. संगीता चौधरी • डॉ. समयदीप गुप्ता • डॉ. ऋचा सिंह राठौर स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर: • चन्द्रकातिकेय तिवारी • मुकुल कुमार • श्रेया शर्मा ________________________________________ यह दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय छात्र संसद अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश के अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।