दिनांक 08/10/2025 को शिक्षा विभाग वी. एस.एस. डी. कॉलेज कानपुर द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘शिक्षण -अधिगम प्रक्रिया में आई सी टी की भूमिका’ था।
Published: October 8, 2025
•
By VSSD Content Uploader
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ गोपाल सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षा विभाग, सी एस जे एम विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर बिपिन चंद्र कौशिक, मुख्य वक्ता डॉ गोपाल सिंह, मुख्य अनुशासक प्रोफेसर विकास गंगवार एवं बी. एड. विभाग प्रभारी प्रोफेसर आभा शर्मा के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं मल्यार्पण द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ आकाश वर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं मुख्य वक्ता का परिचय दिया गया। मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को उक्त विषय पर विस्तृत जानकारी विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ विकास सिंह के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अंजुली यादव ( एम.एड. विद्यार्थी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ संगीता तिवारी,श्री दीपक कटियार, डी एल एड विभाग प्रभारी डॉ कीर्ति गुप्ता, डॉ ठाकुर प्रसाद, डॉ रोहित कुमार, श्रीमती नीतिका सक्सेना , शिक्षा विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।