Department of Defence and Strategic Studies organized “Orientation Programme” for students on 11.09.2025.
Published: September 11, 2025
•
By VSSD Content Uploader
दिनांक 11/09/2025 को रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए "ओरिएंटेशन प्रोग्राम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उदघाटन प्राचार्य प्रोफेसर बिपिन चंद्र कौशिक जी एवं उप प्राचार्य प्रोफेसर नीरू टंडन जी द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर आप दोनों ने छात्र-छात्राओं को कॉलेज में होने वाली विभिन्न प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराते हुए छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रगतिशील हो इस हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान किया , कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर संगीता चौधरी द्वारा किया गया, कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विभागीय शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को विषयगत विभिन्न प्रकार की जानकारी एवं विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की शैक्षिक सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया गया 🙏🙏 डॉ राम तिवारी, विभाग प्रभारी, रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग