Skip to content
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
डिपार्टमेंट ऑफ हिस्ट्री एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में चहल अकादमी द्वारा एक वर्कशॉप एवं स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन दिनांक 13 अक्टूबर, 2025 को कॉलेज के स्मार्ट रूम में किया गया।

डिपार्टमेंट ऑफ हिस्ट्री एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में चहल अकादमी द्वारा एक वर्कशॉप एवं स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन दिनांक 13 अक्टूबर, 2025 को कॉलेज के स्मार्ट रूम में किया गया।

Published: October 13, 2025 By VSSD Content Uploader
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मिस्टर चंद्रशेखर ने छात्रों को सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि प्रीलिम्स, मेंस तथा इंटरव्यू की तैयारी किस प्रकार योजनाबद्ध रूप से की जाए ताकि वे परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विपिन चंद्र कौशिक, उप-प्राचार्य प्रोफेसर नीरू टंडन, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनिल मिश्रा, प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. प्रत्युष चंद्र, तथा डॉ. अजीत कुमार (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) ने अपने उद्बोधनों से छात्रों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक पांडे ने किया। इस अवसर पर डॉ. कार्तिकेय मिश्रा, श्री आयुष द्विवेदी, श्री अनुराग सिंह सहित कई अन्य अध्यापक एवं शोध छात्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं विशेषकर सिविल सर्विसेज के प्रति जागरूक करना और उन्हें सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।