Skip to content
VSSD COLLEGE
Vikramajit Singh Sanatan Dharma College, Nawabganj, Kanpur
Accredited ‘A’ Grade by NAAC
कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन समारोह वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर में 15 अक्टूबर 2025 को प्रेयर हॉल में कानपुर में आयोजित किया गया।

कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन समारोह वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर में 15 अक्टूबर 2025 को प्रेयर हॉल में कानपुर में आयोजित किया गया।

Published: October 15, 2025 By VSSD Content Uploader
वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर में 1090 वूमेन पावर एंजेल टीम एवं रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य, कानपुर के सहयोग से आयोजित पंद्रह दिवसीय नि:शुल्क कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती आकांक्षा सिंह, विशिष्ट अतिथि सी.ए. नीतू सिंह तथा अध्यक्षता प्रो. नीरू टंडन, उप-प्राचार्य, ने की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन यतीन्द्र शुक्ला, डा. अंशु सिंह सेंगर, डा. शशि रानी पाल, एवं सुश्री प्रज्ञा श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। डा. नीलम पाल ने प्रशिक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, तत्पश्चात छात्राओं ने आत्मरक्षा का आकर्षक प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश दिया